BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा मे कौन टारगेट कर रहा है महाराज और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     REPORT : सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप.. <<     BIG NEWS : पंजाब पुलिस ने 8 सालों से फरार चल रहे.. <<     REPORT : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर.. <<     VIDEO NEWS: शाजापुर मे अधर मे लटका प्रधानमंत्री.. <<     NEWS : पुलिस प्रशासन ने 4 दिन पहले की गई हत्या कि.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में माहेश्वरी समाज ने निकाली भव्य.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाई वीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     BIG REPORT : स्वास्थ्य मंत्री ने जाने जिले की.. <<     NEWS : सरकार के सरंक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर-.. <<     VIDEO : नीमच के गांधीभवन पर लगे पोस्टर से मचा बवाल,.. <<     REPORT : अनाज मंडी में होगा सर्व समाज के 166 जोडांे.. <<     BIG NEWS : 5 साल पुराना मामला और 35 साल की गीता, जब अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन जिले की महती बिस्टान उद्धवहन.. <<     REPORT : कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच कैंट ने पल्स पोलियो.. <<     REPORT : नपा कार्यालय में हुआ पथ विक्रेताओं की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2023, 7:32 pm
KHABAR : भोपाल का गौरव दिवस ने लिया महोत्सव का रूप, 31 मई से शुरू हो जाएंगे गौरव दिवस कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। भोपाल के गौरव दिवस 1 जून को महोत्सव का रूप दिया गया है और 31 मई से 1 जून तक भोपाल जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। महोत्सव के तहत 31 मई को गौरव दौड, प्रात: 06.30 बजे से, राजाभोज प्रतिमा स्थल वीआईपी रोड से बोट क्लब तक होगी। इस दौड़ के प्रतिभागी भोपाल को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने, युवाओं को तम्बाकू से दूर रहने के संदेश देंगे तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। जल महोत्सव का प्रात: 9.30 बजे से बोट क्लब पर शुभारंभ होगा।

इस गतिविधि में वाटर एडवेंचर होंगे, जिसमें वाटर सर्फिंग, बनान राइड, वाटर रोलर, जेट स्की, नौका विहार, बंजी जम्प, टेम्पोलिन, ऐ.टी.व्ही. बाइक इत्यादि स्पोर्टस होंगे। फूड फेस्टिवल यानि भोपाल के लजीज जायका का उत्सव शाम 6.30 बजे से बिठ्ठन मार्केट मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में भोपाल की पहचान बन चुके लजीज व्यंजनों को एक जगह पर प्रदर्शित करने एवं स्वाद को चखने का महोत्सव होगा, जिसमें स्थानीय प्रसिद्ध दुकाने, ई.एच.एम. पर्यटन निगम एवं अन्य निजी संस्थान एक जगह पर अपने व्यंजन लेकर आयेंगे, इसमें मिलेट को मुख्य रूप से प्रोत्साहित किया जायेगा।

यहाँ हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसी प्रकार भव्य संस्कृति संध्या 1 जून को साय: 6.30 बजे से लाल परेड मैदान भोपाल में होगी। इस दौरान भोपाल के उपलब्धि के लिए अर्जित करने वाले व्यक्तियों का सम्मान होगा। सांस्कृतिक संध्या में महाकाल संस्तुति, कत्थक एवं राजस्थानी लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कमेडी शो-कृष्णा गिल एवं स्वदेश लहरी की जुगलबंदी होगी। इसी तरह लेजर शो - भोपाल की आजादी के 74 गौरवशाली साल और भोपाल की पहचान राजा भोज तथा रानी कमलापति का इतिहास, प्रख्यात गीतकार कवि मनोज मुतान्शिर द्वारा उद्बोधित किया जाएगा। प्रख्यात पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल मुंबई द्वारा गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE