BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2023, 12:34 pm
BIG NEWS : इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन और पायदान पर बैठा युवक, जैसे ही पहुंची गाड़ी भवानीमंडी तो अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम, अगर आप भी करते है ऐसा तो हो जाइये सावधान, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। शनिवार रात करीब 10 बजे इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति के गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी नाजुक हालत को देख घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहॉ इलाज के दौरान घायल की देर रात मौत हो गई।

आरपीएफ पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंदौर से निजामुद्दीन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति पायदान पर बैठ कर सफर कर रहा था और दोनों कानो पर इयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। तभी ट्रैन के भवानीमंडी पहुँचने के दोरान प्लेटफॉर्म नम्बर एक की बाई साइड पर चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गया।जिसकी वजह से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति गिरने की सुचना तुरंत स्टेशन मास्टर को दी जहां से सूचना आरपीएफ चौकी को दी गई। सुचना पर जवान मौके पर पहुँचकर घायल युवक को निजी वाहन में डाल अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसकी तलाशी के दौरान घायल की पहचान पिड़ावा के गाँव हानियां खेड़ी निवासी अंतर दास 35 पिता नरसिंह दास के रूप में हुई। जिसकी गम्भीर हालत को देख उसे झालावाड रेफर किया गया। जहां घायल ने देर रात इलाज के दोरान दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। फ़िलहाल शामगढ़ जीआरपी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुँचकर व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE