BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 4:27 pm
BIG NEWS : कुत्तों ने नोंचकर घायल किया गौवंश, पार्षद प्रतिनिधि गौ सेवकों से बोला- मरने दो मर जायेगा तो उठावाकर फिकवा देगें, पीड़ित गौवंश को गंभीर अवस्था में अन्यत्र उपचार हेतू भेजा, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-

सरवानिया महाराज। पीड़ित गौवंश के सेवा मे लगे युवाओं को नगर परिषद सरवानिया क्षेत्र के वार्ड नबंर छह के पार्षद प्रतिनिधि द्वारा एक घायल गौवंश को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने से पीड़ित गोवंश की सेवा करने वाले युवाओं मे आक्रोश फेल गया। 

दरअसल आज सुबह प्रातः काल वार्ड छह मे मथूरालाल माली के बाड़े के पास गोवंश के एक बछड़े को खुंखार कुत्तों ने नोच नोच कर घायल कर दिया। कुत्तों द्वारा काटने से गौवंश की हालत गंभीर हो गई। गौवंश को गर्दन, पिछला पेर, पिछले हिस्से मे बहुत बुरी तरह से काटने से घायल हो गया। इस स्थिति से जब वार्ड क्रमांक छह के पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर को युवक घनश्याम माली ने अवगत कराया तो पार्षद प्रतिनिधि ने आपत्तिजनक जवाब देते हुवे यह कह दिया की मरने दो मर जायेगी तो उठाकर फिकवा देगें। इससे गुस्साए युवक सुनील माली, मयंक प्रतापसिंह राणावत, योगेंद्र सिंह राणावत, राहुल प्रजापत, घनश्याम माली, सुभाष माली, मनीष कहार घायल गोवंश को लेकर नगर परिषद पहुंचे। जहां एक निजी वेटरनरी डाक्टर से गंभीर घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार कराया। बाद मे नगर परिषद के वाहन से गौवंश को अन्यत्र उपचार हेतु भेजा गया। 

गौ सेवको ने प्रेस को जानकारी देकर बताया कि एक भाजपा के जन प्रतिनिधि द्वारा गौवंश को लेकर ऐसी बात बोलना गलत है। वहीं शासकीय पशु चिकित्सालय पर पदस्थ चिकित्सक डॉ डी के आर्य को उपचार हेतू बुलाया गया तो पहले तो उन्होंने बाहर जाना बताया और बाद मे छुट्टी पर होना। मामले मे पार्षद प्रतिनिधि अनिल राठौर ने कहा कि मेने गोवंश को लेकर ऐसी कोई बात नहीं की शायद सामने वाले को सुनने और समझने मे अंतर आ गया। जबकि मेने तो डाक्टर को भी फोन लगाया था। 

घायल गोवंश को प्राथमिक देखरेख के लिए जगह को लेकर बात बनी- 

गौवंश के साथ आये दिन इस प्रकार की घटनाओं को लेकर पीड़ित गौवंश की सेवा करने वाले युवकों ने नगर परिषद से जमीन की मांग की ताकि वहां पीड़ित गौवंश की देखभाल प्राथमिक उपचार किया जा सके। इसके लिए परिषद के समीप ही स्थित पशु चिकित्सालय के सामने बने टीन शेड का चयन कर वहां दिवाल और गेट लगाने की बात पर सहमति बनी। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, कारुलाल पाल, विक्रम धनगर, पार्षद पाटीदार, पत्रकार जगदीश तिवारी, प्रकाश योगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

मामले मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा कि पहले नप ने कुत्तों को पकड़कर बाहर छौड़ा था लेकिन अब सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी है। भविष्य मे कोई आदेश आयेगा तो उस पर अमल करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE