BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 12:19 pm
KHABAR : चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, प्रभारी मंत्री भदौरिया व महानकर ने लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज  के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। स्वामी जी ने कहा कि जीवन की आपाधापी में जब हम भागदौड़ करते हुए थोड़ा सा भी समय निकालकर परमात्मा से जुड़ने का काम करते है, तो इससे बड़ा कोई सौभाग्य जीवन में हो नहीं सकता।       

 विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा के नाम से समाज को जोड़ने का काम कर रहे है। हमारी दृष्टि में धर्म होना चाहिए, समाज होना चाहिए, हमारी दृष्टि में मानवता होना चाहिए।  प्रथम दिन कथा समाप्ति के पश्चात् महाआरती की गई। कथा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने कहा कि मैं महाराज की जन्मभूमि के क्षेत्र से आता हूं। इतने महान संत के दर्शन मुझे काश्यप जी के माध्यम से हुए। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है, जिनके लिए स्वामी जी यहां आए है। भागवत कथा का सार जीवन का आनंद देती है। जीवन में सार्थकता चाहिए, इसके बिना जीवन परिपूर्ण नहीं होता। भागवत कथा से परमार्थ भी प्राप्त होता है। आनंद, सफलता और सार्थकता हमारे जीवन में इसी देह में प्राप्त हो इसके लिए हमको सौभाग्य मिलता है कि ऐसे महामुनियों से भागवत कथा सुनना।       

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम धर्म नगरी है, यहां पर सभी का सामंजस्य है। संपूर्ण समग्र विकास की परिकल्पना को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से कलश यात्रा सफल हुई है, मैं रतलाम की धर्म भावना को नमन करता हूं। कथा के दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री भदोरिया एवं विशेष अतिथि श्री महानकर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, अनिता वसावा, अनिता कटारा, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE