मनासा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बुधवार को दोपहर गायत्री परिवार मनासा द्वारा नगर में नशा मुक्ति अभियान चलाया । रामपुरा नाका व कारगिल चौराहे पर आमजन को तम्बाकू शराब पान घुटका बीड़ी एवं इससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाली बीमारियों एवं दुष्परिणामों के बारे में बताया व नशे का सेवन न करने की तिलक लगाकर शपथ दिलाई । नशा मुक्ति अभियान का प्रचार प्रसार हेतु गायत्री परिवार ने आमजनों के संकल्प पत्र भरवाये व गायत्री परिवार का साहित्य वितरित किये।नशे व तम्बाकू सेवन से दूर रहने का सन्देश देने हेतु प्रेरित किया ।इस दौरान महेश धनोतिया ,गिरिराज चौहान नीमच , मोहन ,कहार, प्रहलाद राठौर , रमेश धनोतिया ,दिनेश खाबिया , ललिता मंडवारिया , सत्यनारायण शर्मा, रामनिवास पोरवाल, विनोद कुशवाह, विवेक अडावदिया का सराहनीय कार्य रहा ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।