देवास। वार्ड क्रमांक 30 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में आज गुरुवार दोपहर दो घरों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हाई टेंशन लाइन पर पीपल के पेड़ की डाली गिर गई थी। जिसके चलते उस में फाल्ट हुआ और दो घरों के ऊपर प्लास्टिक के चद्दर लगे हुए थे जिन्होंने आग पकड़ ली समय रहते दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि कलम जी और लक्ष्मी नारायण शर्मा के घर में आग लगी थी। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। वही लक्ष्मी नारायण शर्मा का घर कई समय से खाली पड़ा है।