चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि आरके नगर, निम्बाहेड़ा एवं राजस्थान प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड चित्तौड़गढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 3 जून को वंडर सीमेंट सर्कल पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क पीयुसी जांच शिविर आयोजित किया जायेगा।
इसका उद्देश्य वाहन उत्सर्जन के बारे में जागरुकता बढ़ाना और स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना है। शिविर प्रदूषण जांच ओर स्वस्थ्य भविष्य के लिये पर्यावरण के अनुकूल नियमों को अपनाने पर केंद्रित होगा। वंडर सीमेंट लि द्वारा आयोजित निःशुल्क पीयुसी जांच शिविर के दौरान प्रदूषण जांच हेतु प्रशिक्षित तकनीशियन एवं प्रदूषण जांच दल के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेंगे।