BREAKING NEWS
REPORT : एनजीटी प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के सदस्य.. <<     KHABAR : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने.. <<     BIG VIDEO : दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी का नीमच आगमन,.. <<     BIG NEWS : विवाह सहायता राशि स्वीकृत कराने हेतु 6000.. <<     NEWS : 27 परीक्षा केन्द्रो पर आज आरएएस प्री.. <<     KHABAR : स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रैली निकाल कर.. <<     NEWS : जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले.. <<     NEWS : संसदीय क्षेत्र में एक साथ छह ट्रेनों को.. <<     KHABAR : खबर का असर, नीमच शहर के हृदय स्थल घंटाघर की.. <<     KHABAR : पार्क को किया साफ, परिसर में लगाइ झाड़ू,.. <<     KHABAR : आजीविका मेले से बहनों को अपने उत्पादों को.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में साइकोनिक.. <<     VIDEO NEWS: रतलाम शान महलवाड़ा के मुख्य द्वार का.. <<     KHABAR : फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन.. <<     REPORT : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने किया शासकीय.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के शुभारंभ.. <<     GOOD NEWS : मध्यप्रदेश में सर्वाधिक आधार पंजीयन के.. <<     KHABAR : विकास रथों के माध्‍यम से लोगों को शासकीय.. <<     KHABAR : 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और.. <<     KHABAR : आयुष्‍मान भवः अभियान के दौरान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 1:20 pm
REPORT : विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर दिया जाएगा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को पांच दिवसीय प्रशिक्षण, जून माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया कि आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रदेश के 160 राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (SLMT) को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण (थीम वाइस) दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण पाँच दिवसीय होगा, जो 5 से 9 जून तक चलेगा। 12 नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स (NLMT) द्वारा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 80-80 के दो बैच में होगा। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आयोग द्वारा 19 जून से 15 जुलाई के मध्य दो दिवसीय प्रशिक्षण IIIDEM (इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट) दिल्ली में दिया जाएगा। इसके बाद 16 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को पुन: 2 दिवसीय थीम वाइस प्रशिक्षण राज्य स्तर पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारत निर्वाचन आयोग/आईआईआई डीईएम दिल्ली के विशेषज्ञों की उपस्थिति में उनका मूल्यांकन किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स DMLT (जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर) और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर (ACLMT) को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही इनके द्वारा पीठासीन अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारी को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण भी जिला एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE