BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: त्यौहारो पर सक्रिय हुआ खरगोन का.. <<     KHABAR : खसरा रोग देवीय प्रकोप नहीं, मिजल्स रूबैला.. <<     REPORT : सांसद सुधीर गुप्ता की विशेष उपस्थिति में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस ने आदतन अपराधी मुंशी ऊर्फ.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन में डाक सेवकों ने किया एक दिनी धरना.. <<     KHABAR : ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट के प्रति जनजागरूकता.. <<     REPORT : त्योहार के पहले एक्शन में आया खाद्य.. <<     KHABAR : जन-औषधि केन्द्रों पर कमजोर और गरीब.. <<     KHABAR : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर.. <<     REPORT : आयुष में स्नातकोत्तर प्रथम चरण की.. <<     BIG REPORT : अंगदान के पंजीयन में सीहोर प्रदेश में.. <<     KHABAR : आजादी स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने दिया.. <<     REPORT : मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय.. <<     KHABAR : सड़क पर मवेशी छोड़ने पर होगी दण्डात्मक.. <<     KHABAR : जनपद पंचायत नीमच कार्यालय में आमजन एवं.. <<     BIG REPORT : नगर पालिका नीमच का साधारण सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम, जब.. <<     KHABAR : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे चरण.. <<     BIG VIDEO : किसानों को मिली राहत, खरीफ फसल के पंजीयन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी इंदौर के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 8:01 pm
REPORT : नीमच शहर में चार स्थानों पर मनेगा लाड़ली बहना महोत्सव, आंगनबाड़ियों सहित विभिन्न स्थानों पर होगा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश की बहनों को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून, शनिवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में प्रथम किश्त के रूप में 1000 रूपये की राशि वन क्लिक के माध्यम से भेजी जावेगी। 10 जून को सायं 5 बजे उपरोक्त कार्यक्रम लाड़ली बहना महोत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जावेगा। जिसके तहत नीमच शहर में मुख्य आयोजन बालाजी धाम बघाना पर होगा। इसके अतिरिक्त पिपली चौक नीमच सिटी, कृष्ण मंदिर ग्वालटोली, इंदिरा नगर मांगलिक भवन पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन द्वारा मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन व रांगोली बनाई जावेगी। इसके अतिरिक्त शहर की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी रांगोली बनाई जाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि नीमच शहर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, नपा उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहन सिंह राणावत, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू सहित अन्य अतिथिगण, नगरपालिका के समस्त सभापति व पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। 
मुख्य नगरपालिका अधिकारी वशिष्ठ ने सभी जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, लाड़ली बहनो व गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE