BREAKING NEWS
KHABAR : वर्षा उपरांत मच्छर जनित रोगों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : कैम्प लगाकर भरवाए जा रहे लाडली बहना आवास.. <<     REPORT : औद्योगिक क्षेत्र विदिशा में एक करोड़ 90 लाख.. <<     KHABAR : मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में ईवीएम और.. <<     VIDEO NEWS : नीमच के दशहरा मैदान में विधायक ट्रॉफी का.. <<     KHABAR : संभागायुक्त डॉ गोयल ने मतदान केन्द्र का.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में देखे कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : रोजगार दिवस पर शासन की कल्याणकारी.. <<     KHABAR : जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य बनाएं-.. <<     BIG REPORT : आगामी त्यौहार को देखते हुए मनासा थाने पर.. <<     KHABAR : विकास रथ प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     BREAKING VIDEO NEWS: 18 दिनों के बाद मंडी में आई रौनक तो.. <<     KHABAR : लोक सम्‍पति सुरक्षा दलों का प्रशिक्षण.. <<     BIG REPORT : अंर्तराष्‍ट्रीय साईंन लैंग्‍वेज दिवस.. <<     GROUND ZERO REPORTING: मंदसौर विधानसभा के दलौदा पहुंची VOMP.. <<     KHABAR : विकास रथ ने किया विकास फिल्‍मों का.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री ने किया नीमच जिले के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 6:46 pm
KHABAR : मंत्री सखलेचा ने किया 1.63 करोड की लुहारिया चुण्‍डावत से आलोरी सडक का भूमिपूजन, बोले- लाडली बहनों को सरकार देगी 450 रूपये में गैस सिलेण्‍डर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रतनगढ क्षेत्र के प्रवास के दौरान मंगलवार को लुहारिया चुण्‍डावत में लोक निर्माण विभाग व्‍दारा आयोजित एक कार्यक्रम में लुहारिया चुण्‍डावत से आलोरी, चारभुजा तक 1.93 कि.मी.लंबी 1.63 करोड लागत की डामरीकृत सडक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास किया।

इस मौके पर मंत्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा  कि प्रदेश सरकार व्‍दारा मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत लाभांवित बहनों को 450 रूपये में घरेलु गैस सिलेण्‍डर की योजना लागू की है। लाडली बहनों को मुख्‍यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए भी राशि प्रदान की जावेगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों में फार्म भरने का काम प्रारंभ हो गया है। सभी पात्र बहनें अपने आवास के लिए फार्म अवश्‍य भरें।

उन्‍होने कहा कि आगामी 30 सितंबर को सरवानिया महाराज में प्रदेश के पहले बायोटेक्‍नोलॉजी पार्क का काम प्रारंभ हो रहा है। इसके बनने से कृषि तकनीक में काफी परिवर्तन आएगा और क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधाएं मिलेगी। मंत्री सखलेचा ने क्षेत्रवासियों से कहा कि वे आत्‍मनिर्भर जावद के लिए स्‍वस्‍थ जावद की पहल के तहत अपना निरूशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण अवश्‍य करवाएं और अपनी आ.भा. आईडी भी बनवाए।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने कन्‍याओं का पूजन एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने मंत्री सखलेचा एवं अतिथियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया। इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष प्रतिनिधि शम्‍भू लाल धाकड, जसवंत बंजारा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE