BREAKING NEWS
KHABAR : वर्षा उपरांत मच्छर जनित रोगों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : कैम्प लगाकर भरवाए जा रहे लाडली बहना आवास.. <<     REPORT : औद्योगिक क्षेत्र विदिशा में एक करोड़ 90 लाख.. <<     KHABAR : मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में ईवीएम और.. <<     VIDEO NEWS : नीमच के दशहरा मैदान में विधायक ट्रॉफी का.. <<     KHABAR : संभागायुक्त डॉ गोयल ने मतदान केन्द्र का.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में देखे कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : रोजगार दिवस पर शासन की कल्याणकारी.. <<     KHABAR : जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य बनाएं-.. <<     BIG REPORT : आगामी त्यौहार को देखते हुए मनासा थाने पर.. <<     KHABAR : विकास रथ प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     BREAKING VIDEO NEWS: 18 दिनों के बाद मंडी में आई रौनक तो.. <<     KHABAR : लोक सम्‍पति सुरक्षा दलों का प्रशिक्षण.. <<     BIG REPORT : अंर्तराष्‍ट्रीय साईंन लैंग्‍वेज दिवस.. <<     GROUND ZERO REPORTING: मंदसौर विधानसभा के दलौदा पहुंची VOMP.. <<     KHABAR : विकास रथ ने किया विकास फिल्‍मों का.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री ने किया नीमच जिले के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 7:28 pm
BIG NEWS : गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार से मुख्यमंत्री चौहान का बासौदा में हुआ भव्य स्वागत, रोड के दोनों ओर हजारों की संख्या में आमजनों ने बरसाए फूल, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बासौदा पहुंचने पर अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आत्मीय स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ा चौतरफा फूलों की पंखुड़ियों की बौछारों से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक भव्य स्वागत के लिए आज बासौदा में जनसैलाब उमड़ा।
मुख्यमंत्री चौहान का विदिशा के बासौदा के एसजीएस महाविद्यालय पर बनाए गए हेलीपैड पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा रथ पर सवार होकर जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने एवं उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह आम जनों के द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने आम जनों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए उनसे आत्मीयता से मिले।
बासौदा के एसजीएस कॉलेज से शुरू हुआ जनदर्शन नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नेहरू चौक पहुंचा। मुख्यमंत्री चौहान ने यहां पर सभा को सम्बोधित किया।  मुख्यमंत्री का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक शासकीय व अन्य संगठनों के द्वारा अभिनंदन करते हुए पुष्प वर्षा, गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार के साथ स्वागत किया गया है।
जनदर्शन यात्रा के प्रारंभ से लेकर समापन तक विभिन्न सामाजिक, शासकीय संगठनों समेत आमजनों तथा लाड़ली बहनाओ ने स्टॉल लगाकर मुख्यमंत्री स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने लाडली बहनाओं का रथ पर से ही दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके साथ ही लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया। मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बेनर तले महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा सीएलएफ अंतर्गत स्कूटी प्रदाय करने के लिए आभार माना। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री स्कूली विद्यार्थियों से आत्मीयता से मिले। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, बासौदा क्रेशर गिट्टी एशोसिएशन, बडकुल परिवार, अतिथि शिक्षक संघ, अतिथि विद्वान, श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन, बासौदा व्यापार महासंघ, प्रायवेट स्कूल एसोशिएशन संघ, सेन समाज के द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बासौदा की छात्राओं लेपटॉप और ई-स्कूटी योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालो में राजीव गांधी सिविल अस्पताल बासौदा, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका तथा मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संघ भी शामिल है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE