भोपाल। मध्य प्रदेश में वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। दरअसल, इस भर्ती में अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए पद आरक्षित नहीं किए गए है। वन रक्षकों के लिए निकली 728 पदों पर SC के लिए एक भी पोस्ट नहीं है। ईएसबी (ESB) के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया है। जिससे भर्ती परीक्षा अटक सकती है।
दरअसल, मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने 1500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती निकाली हैं। जिनमें वनरक्षक (Forest Guard) के 728, जेल प्रहरी के 757 और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 25 पद शामिल है। इन पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
ST-OBC-EWS और जनरल के इतने पद
वनरक्षक के लिए 728 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 185, एसटी के लिए 84, ओबीसी के लिए 117 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 48 पद आरक्षित है। एससी (SC) वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है। ESB के विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं है।
7 अप्रैल को होनी है परीक्षा
आरक्षण रोस्टर का पालन न होने पर भर्ती परीक्षा अटक सकती है। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 28 फरवरी से फॉर्म भरें जा रहे है। 14 मार्च तक एप्लीकेशन लिया जाएगा। 19 मार्च 2026 तक फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख तय की गई है। वहीं 7 अप्रैल को वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा होनी है।