शाजापुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन.शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर में श्भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठश् व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से प्रभारी प्राचार्य डॉ. वीपी मीणा की अध्यक्षता में मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पखवाडा़ मनाया गया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण व अतिथि परिचय प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.बी.एल.मालवीय ने दिया। इस अवसर पर मुख्य वक्त्ता के रूप में पधारे साइबर सेल अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि इंस्टाग्राम का उपयोग ना करें, साथ ही यह भी कहा कि किसी भी ऐप या लिंक का उपयोग करते समय सावधान रहें, नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं! इस अवसर पर साइबन सेल के संयोजक राजेश डांगी, डॉ.आर.सी.चौहान, प्रो.मीनू गिडवानी, डॉ.दिनेश निगवाल,डॉ.बी.के. सोलंकी, डॉ.सुनील कुमार आडवानी, डॉ.प्रवीण सोनी, डॉ.श्वेता चौहान, डॉ.निलेश महाजन, डॉ.रानी सोनी, डॉ.डी.आर.राठौर, प्रो.प्रकाश बर्फा, डॉ.टी.एल.चौहान, डॉ.धर्मेन्द्र कुमार सोनी, डॉ. भगवानलाल कलाल, राजकुमार सिनोरिया, विनोद परमार, मुकेश सोलंकी, साथ ही महाविद्यालय का सटाफ, छात्र/छात्राएं बडी़ संख्या में उपस्थित रहे। संचालन प्रो.प्रिया जोशी ने किया,आभार प्रो.प्रकाश बर्फा ने माना।