BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 5:40 pm
KHABAR : नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा संपन्न, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए विशेष दिशा-निर्देश, बोली- जल संचय जन भागीदारी अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में नगरीय निकायों की संयुक्त बैठक सुशासन भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी सीएमओ तथा निकायों के इंजीनियर उपस्थित रहे। कलेक्टर गर्ग ने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों को आवंटित भूमि आबादी से कितनी दूरी पर स्थित है, इसकी जानकारी GIS पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक डाटा उपलब्ध हो सके। बैठक में भूमि आवंटन, निर्माण कार्यों की प्रगति, बजट, पीएम आवास योजना शहरी 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना तथा जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा की गई। 

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में शेष सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में एसटीपी प्लांट, ग्रीन स्पेस, शौचालय निर्माण, भवन निर्माण तथा अन्य नवीन विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि कोई नगरीय निकाय किसी अन्य विभाग की भूमि या भवन का उपयोग करता है तो पूर्व में संबंधित विभाग से अनिवार्य रूप से एनओसी प्राप्त की जाए। साथ ही शहरी क्षेत्र में जहां-जहां खाली भूमि उपलब्ध है, उसे भी नक्शे पर चिन्हित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत आवासों की डीपीआर शीघ्र स्वीकृत कराई जाए तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों के आवेदनों की जांच एवं कार्यवाही भी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगरीय निकायों को एक-दूसरे के बेहतर मॉडल अपनाने के निर्देश दिए गए। ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने तथा निकायों द्वारा तैयार की जा रही जैविक खाद को जैविक हाट बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। 

बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यदि योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही हो तो उसका तत्काल समाधान किया जाए तथा बैंकों में लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कराया जाए। इसके साथ ही जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत छोटे-छोटे जल संरक्षण कार्यों की सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल संरक्षण के प्रयासों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE