चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में एक साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी को भदेसर थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल की मदद से रतनगढ़ मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 23.03.2025 को कनेरा थाना पुलिस ने दौराने नाकाबन्दी थाने के सामने कनेरा बिजयपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी भँवर धाकड़ निवासी कोचवा थाना कनेरा जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जेशुद्धा थार गाड़ी से अलग अलग बैगों से थैलियों में पैक 102 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की थी। जिसकी खरीद फरोख्त के बारे में दौरान अनुसन्धान अलग अलग लोगों से लाना बताया था। जिसमें आरोपी मुकेश धाकड़ पुत्र घीसा लाल धाकड़ निवासी नीमकाखेडा थाना रतनगढ़ मप्र से भी अफीम लाना बताया जो आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम की घोषणा की थी।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया पु.नि. व थाना के कानि. झाबर मल , सुरेन्द्र पाल, धमेंद्र, रतन ओर जिला साइबर सेल से राजकुमार सोनी एएसआई, रामावतार, रामनरेश कानीस्टेबल एवं जिला स्पेशल टीम के हेड कानी प्रमोद कुमार, कानी रतन सिंह, मनोज, प्रीतम, शीशराम, बलराम, अजय, दुर्गाराम ओर द्वारा अफीम के मामले में फरार वांछित इनामी आरोपी मुकेश पुत्र घीसा लाल धाकड़ निवासी नीमकाखेडा थाना रतनगढ़ मप्र को रतनगढ़ मप्र से गिरफतार कर अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
