BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 4:48 pm
KHABAR : आप का होली मिलन एवं संगठन निर्माण बैठक सम्पन्न, आगामी पंचायत एवं नगर पालिका चुनाव के लिए संगठनात्मक गतिविधियों प्रारम्भ, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा के बाद मध्यप्रदेश में भी आगामी आने वाले सभी चुनावो में अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी और उसके लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर के मार्गदर्शन में पुरे मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर सक्रीय साथियो के साथ बैठक कर अपना संघठन मजबूत कर रही है और निरंतर प्रतिदिन संघठन के पदाधिकारियों की प्रदेश प्रभारी द्वारा नियुक्ति  की जा रही है। 


इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आज आम आदमी पार्टी की नीमच जिले के सक्रिय साथियो की बैठक जिला कार्यालय महू रोड पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुई जिसमे अग्रवाल ने सक्रीय साथियो के साथ विस्तृत चर्चा कर संगठनात्मक  ढांचे के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर उपस्थ्तिह साथियो की सहमति से विभिन्न पदों के लिए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित नाम का संकलन कर प्रदेश प्रभारी तोमर जी के अनुमोदन हेतु प्रेषित किये। अग्रवाल ने कहा की आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी चुनाव लड़ेंगी और इसके लिए अगले छह महीनो में आम आदमी पार्टी अपने संघठन का विस्तार बूथ स्तर तक कर देंगी।  


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने होली मिलन का कार्यक्रम भी रखा और उपस्थित सभी साथियो ने फूलो की होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। आज की बैठक में डॉ राजू पाल, चंद्रेश सेन, नरेंद्र पाटीदार, उदयराम चौहान, ओमप्रकाश पाटीदार, जाकिर हुसैन ऑटो वाला, चितरंजन गेहलोत, तुलसीराम मेघवाल, शबनम कुरैशी, बाबूलाल गायरी, बालचंद वर्मा, भंवरलाल जबड़ा, जाकिर मसूदी, प्रह्लाद काबरा, सत्यनारायण ओझा, कारूलाल मेघवाल, पटेल चंदेल, सुनील बामनिया, लविश कनोजिया, मोहनलाल धानुक, उदयलाल अग्रवाल एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की बधाई दी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE