BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 11:01 am
KHABAR : सीआरपीएफ परिसर में महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, महाराणा प्रताप भवन में गूंजे महिला सशक्तिकरण के स्वर, नृत्य, गीत और प्रतियोगिताओं से सजा कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नीमच में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय परिवार कल्याण केंद्र की अध्यक्ष वीणा के मार्गदर्शन और डीआईजी सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप भवन में मुख्य अतिथि डॉ. पदमा चौधरी, मितुल ठाकुर और संगीता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, मेहंदी और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीतों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में वॉटर ट्रायथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में शीर्ष चार में स्थान प्राप्त करने वाले सीआरपीएफ के मास्टर पृथ्वीराज सिंह को भी क्षेत्रीय कावा द्वारा सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Give To Gain” और संयुक्त राष्ट्र की थीम “Rights, Justice, Action for All Women and Girls” है, जो महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने का संदेश देती है।

कार्यक्रम के अंत में विमला थोरेचा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ की महिला अधिकारी, ऑफिसर्स लेडी वाइव्स तथा विभिन्न संस्थानों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE