मनासा। नगर में मंगलवार को सेन समाज महिला मंडल द्वारा रघुनाथ मंदिर सेन समाज अनुपपुरा गली मनासा पर बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ फाग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर श्रृंगार कर भाग लिया, वहीं रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने फूलों और सुखी गुलाल के साथ नृत्य व फाग गीतों का आनंद लिया साथ ही बच्चों ने भी आकर्षक वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान श्याम दीवानी ग्रुप की ओर से बिंदु श्याम सोनी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे यह आयोजन भक्ति संगीत और उमंग से सरोबार रहा। सभी उपस्थित सेन समाज महिलाओं और बच्चों ने राधा कृष्ण के भजनों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए एवं फाग के रंगों और भजनों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया। उक्त जानकारी महिला मंडल जिला अध्यक्ष प्रेमलता गेहलोत सभी सेन समाज की महिला उपस्थित थी।