माउंट आबू। देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का 87वां रेजिंग डे पखवाड़ा इन दिनों राजस्थान के माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अकादमी परिसर में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
रेजिंग डे समारोह के तहत आज यहां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला ने किया।
इस अवसर पर आंतरिक सुरक्षा अकादमी के अधिकारियों, जवानों, कार्मिकों के साथ-साथ महिला अधिकारियों और महिला जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया।
सीआरपीएफ के रेजिंग डे पखवाड़े के दौरान अकादमी में विभिन्न सामाजिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से बल की सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया जा रहा है।
हमारे संवाददाता अनिल ऐरन ने पुलिस महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला से बातचीत भी की।