BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 12:32 pm
KHABAR : गेंहू खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण, कलेक्‍टर सिंह ने गेंहू उपार्जन के अंतर्गत किसान संघ के सदस्‍यों के साथ की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में गेंहू उपार्जन के अंतर्गत जिले के किसान संघ के सदस्‍यों के साथ बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक शालु वर्मा, कृषि विभाग, सहकारिता, मालवा किसान प्रांत के मंत्री भारत सिंह बैस, किसान संघ के संभाग अध्‍यक्ष दशरथ पंड्या, उपाध्‍यक्ष उदय सिंह आंजना, बहादूर सिंह आंजना, कैलाश पाटीदार, ईश्‍वर सिंह, शिव शरण शर्मा उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर सिंह ने किसानों से चर्चा के दौरान कहा कि उपार्जन के अंतर्गत प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण हो चूकी है। किसानों के पंजीयन का मंगलवार 10 मार्च को अंतिम दिन है। इसके पश्‍चात गेंहू खरीदी प्रारंभ होगी। केंद्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उज्‍जैन में किसानों की पंजीयन संख्‍या बहुत अधिक है। किसानों को समयसीमा में भुगतान किया जाएगा। समस्‍त किसान अपने बैंक खाते में आधार नंबर और मोबाईल नंबर अपडेटेड रखें। ताकि भुगतान में कोई समस्‍या न हो। खरीदी के पश्‍चात भंडारण की प्रक्रिया सुरक्षित रूप से हो सके। इसके लिए किसानों द्वारा भी वेयर हाउस की सूची प्रेषित की जाए।

बारदाना जिस अनुपात में खरीदी हुई है उसी के अनुरुप सप्‍लाय करवाया जाए। किसानों के पंजीयन का आज अंतिम दिवस है। ऐसे किसान जिन्‍होंने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है वे मंगलवार को रात्रि‍ 12 बजे तक अपने नजदीकी पंजीयन केंद्रों पर जाकर अपना पंजीयन करवाए। इसके अलावा एमपी आनलाईन, कियोस्‍क और सीएसई पर भी ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता है।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक शालु वर्मा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन लगभग 10 हजार किसानों का पंजीयन हो रहा है। अब तक लगभग 1 लाख 19 हजार 74 किसानों का पंजीयन हो चुका है। खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्‍यक सुविधाएं किसानों को उपलब्‍ध कराई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE