मनासा//क्षेत्र के विकास की कड़ी में गुरुवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। नीमच जिले के ग्राम बनी से बरखेड़ा तक बनने वाली 2.90 किलोमीटर लंबी सड़क का भव्य भूमिपूजन समारोह शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र के विकास को एक नई गति प्रदान की है।
376.91 लाख की सौगात, ग्रामीणों के लिए बनेगा वरदान लगभग 376.91 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से निर्मित होने वाली यह सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से बेहतर सड़क की राह देख रहे ग्रामीणों के लिए अब आवागमन न केवल सुगम होगा, बल्कि इससे आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा। कृषि उपज को मंडी तक ले जाने और आपातकालीन स्थितियों में अस्पताल पहुंचने में अब समय और संसाधनों की बचत होगी।
गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम-
ग्राम बनी में आयोजित इस भूमिपूजन समारोह में विधायक मारू के साथ भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा,कैलाश पुरोहित जिला पंचायत सदस्य धापूबाई वसीटा, जनपद सदस्य कैलाशबाई रावत और बनी सरपंच विजय पाटीदार,रवि पाटीदार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
ग्रामीणों में खुशी की लहर-
भूमिपूजन के दौरान ग्राम पंचायत और आसपास के गांवों के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने विधायक मारू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक मारू ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और बनी-बरखेड़ा मार्ग का निर्माण इसी संकल्प का एक हिस्सा है।
क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने जनता के बीच अपने विजन को स्पष्ट करते हुए विकास की रफ्तार को और तेज करने का भरोसा दिलाया है। हाल ही में जनता को संबोधित करते हुए विधायक मारू ने कहा कि मनासा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी तरह समर्पित हैं और यहाँ विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
पीएम मोदी और सीएम यादव के विजन पर जोर-
अपने उद्बोधन में विधायक मारू ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प 'विकसित भारत' का है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि "डबल इंजन" की सरकार का सीधा लाभ मनासा की जनता को मिल रहा है।
निरंतर जारी रहेंगे विकास कार्य
विधायक ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि मनासा विधानसभा में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा, "मेरा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास है। इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ और शासन स्तर पर भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मनासा को एक आदर्श विधानसभा बनाया जा सके।"
जनता का जताया आभार-
विधायक मारू ने जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि आने वाले समय में कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे क्षेत्र के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।