नीमच। युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” का जिला स्तरीय आयोजन 14 मार्च को ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय, नीमच में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश मानव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा लोहार (प्रोफेसर, डाइट कॉलेज) मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “50ईयर ऑफ नेशनल इमरजेंसीः लेसन फॉर इंडियन डेमोक्रेसी रहा। इस विषय पर प्रतिभागियों ने भारतीय लोकतंत्र, आपातकाल की पृष्ठभूमि और उससे मिले सबकों पर प्रभावशाली विचार रखे। प्रतिभागियों ने संसद की कार्यप्रणाली की तर्ज पर तर्क-वितर्क करते हुए अपनी प्रस्तुति दी।
निर्णायक मंडल में डॉ. एनके डबकारा, डॉ. संजय जोशी, दशरथ पाटीदार और रानू अटल शामिल रहे। संचालन डॉ. वर्षा कछवाल और नम्रता पराशर ने किया, जबकि आभार कार्तिका त्रिवेदी और कीर्ति कौशिक ने व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपूर्व पटवा, तनिषा मंसूरी, गौरी पुरोहित, रोहिणी मालवीय और साक्षी विजेता रहे। सभी विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भोपाल जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विवेक नागर (प्राचार्य) और सौरभ श्रीवास्तव (जिला युवा अधिकारी, माय भारत) के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और युवा उपस्थित रहे।