छतरपुर। देश सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर इन दिनों लोगों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका और पैनिक बुकिंग के चलते कई शहरों में डिलेवरी में देरी हो रही है जिससे जनता बेहद परेशान हैं विपक्ष ने संसद में इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी एलपीजी सिलेंडर लेने को लेकर लोग अच्छे खासे परेशान दिखाई दे रहे लोगों का कहना है कि पहले तो गैस की आनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है दिनभर नंबर लगाने के बाद बड़ी मुश्किल से नंबर लगता है ऊपर से गैस एजेंसी में सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप में लाइन लगाकर खड़ा रहना पड़ता है तब कहीं जाकर नंबर आता है और सिलेंडर मुश्किल से मिल पाता है वहीं पूरे मामले जिला प्रशासन का कहना है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है आखिर फिर लोगों को आसानी से क्यों नहीं मिल पा रही यह सबसे बड़ा सवाल है वहीं जमाखोरों द्वारा ब्लैक में गैस सिलेंडर विक्रय करने की खबरें भी सामने आ रही है वहीं एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को तीन दिवस का अल्टिमेटम देते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है तो वहीं आम लोगों का कहना है कि एक तो केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपए की बेताहसा वृद्धि कर दी उपर से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा लोग बिचौलियों से महंगा सिलेंडर लेने को मजबूर हैं पूरे मामले में छतरपुर में कांग्रेस नेत्री दीप्ति पांडे का कहना है कि अगर व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक उग्र प्रदर्शन करेगी।