BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 3:29 pm
REPORT : जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, अतिक्रमण, पेंशन, ग्रेच्युटी, लोन और कब्जा हटाने सहित कई मामलों पर हुई सुनवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिक्रमण मुक्त भूमि पर सार्वजनिक चबूतरा बनाने की मांग-
तहसील सोनकच्छ के ग्राम सांवेर के निवासियों ने अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर सार्वजनिक चबूतरा बनाने के संबंध में आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पेंशन और ग्रेच्युटी दिलाने का आवेदन-
जनसुनवाई में आवेदिका अंजना दयाल ने पेंशन चालू कराने तथा समयमान और ग्रेच्युटी दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। इसी प्रकार रमाबाई महोरिया, निवासी नेमावर ने ग्रेच्युटी दिलाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लोन क्लोज कराने और कब्जा हटाने की मांग-
आवेदिका पवित्रा चौहान, निवासी चंदाना ने एकमुश्त राशि जमा करने के बाद लोन क्लोज कराने के लिए आवेदन दिया। वहीं गिरजा पति अंबाराम, निवासी नेवरी ने अपने प्लॉट से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। दोनों आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अन्य समस्याओं पर भी हुई सुनवाई-
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन का सीमांकन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते से अतिक्रमण हटाने, नालियों की सफाई सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी मामलों में त्वरित जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE