राजगढ़। आज निर्मला कॉन्वेंट स्कूल राजगढ़ (धार) में शिक्षा और सेवा का प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में पूर्णतः निर्मला कॉन्वेंट स्कूल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30दृ40 लोगों ने रक्तदान महादान देकर मानवता का नाम रोशन किया।
इसी दिन विद्यालय के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिससे पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण रहा। सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनना है।
रक्तदान शिविर के माध्यम से विद्यालय ने सेवा, सहयोग और मानवता का सशक्त संदेश दिया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की इस सराहनीय पहल की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है।
यह आयोजन शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।