BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 7:56 pm
BIG NEWS : जीरो टॉलरेंस का असर, नीमच में बदमाशों पर खाकी की बड़ी कार्रवाई, आदतन आरोपियों पर चला जिला बदर का डंडा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए मादक पदार्थ तस्करी एवं अन्य अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नीमच केंट, नीमच सिटी, जीरन एवं कुकड़ेश्वर थाना पुलिस द्वारा चार आदतन आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई।

जिला बदर किए गए आरोपियों में दशरथ सिंह पिता बापूसिंह सौंधिया (35), निवासी केरी, थाना जीरन- मारपीट एवं एनडीपीएस के 10 प्रकरण, 6 माह के लिए जिला बदर।

जगदीश उर्फ पतंग पिता डालूराम मेघवाल (53), निवासी एकता कॉलोनी, नीमच केंट- मारपीट एवं एनडीपीएस के 8 प्रकरण, 6 माह के लिए जिला बदर।

अजय पिता राजू बाछड़ा (29), निवासी मोया, थाना कुकड़ेश्वर- चोरी सहित 15 प्रकरण, 3 माह के लिए जिला बदर।

दिलशाद उर्फ निग्गु पिता शाकिर हुसैन कुरैशी (25), निवासी भगवानपुरा, थाना नीमच सिटी- मारपीट व एनडीपीएस के 3 प्रकरण, 6 माह के लिए थाना हाजिरी के आदेश।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिला बदर किए गए आरोपी यदि कहीं दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम 07423-228000 एवं 7049101042 पर सूचना दें। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं एनएसए के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE