BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 11:25 am
BIG NEWS : मार्च में पहली बार ओले गिरने का अनुमान, एमपी में मौसम बदलने से गिरा तापमान, आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं तीन जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। 


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो टर्फ और साइक्लोनिक स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। जिसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। इस दौरान दक्षिण-उत्तरी हिस्से के करीब 10 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं बादल छाने की संभावना है। आज गुरुवार की बात करें तो भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के साथ ही 30 से ज्यादा जिलों में आंधी चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बालाघाट, मंडला और सिवनी में ओले गिरने के आसार है।


बालाघाट में एक इंच बारिश
प्रदेश के अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बालाघाट में करीब 1 इंच पानी गिरा। मौसम बदलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में हल्की ठंडक महसूस हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।


मार्च में पहली बार ओले गिरने का अनुमान
बात करें ओलावृष्टि की तो एमपी में इस सीजन में मार्च के महीने में पहली बार ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है, क्यों कि अगर ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। वहीं प्रदेश में एक्टिव टर्फ और साइक्लोनिक स्ट्रांग सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 19 और 20 मार्च को देखने को मिलेगा। जबकि 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE