BIG NEWS : इस बार 9 दिनों के लिए बंद रहेगी कृषि उपज मंडियां, किसानों व व्यापारियों के लिए जारी की सूचना, जानिये कौन-कौन से दिन रहेगा अवकाश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

मंदसौर। त्योहारी छुट्टियों से पहले कृषि उपज मंडियों में बम्पर आवक हो रही है। मन्दसौर कृषि उपज मंडी में अगले 9 दिनों तक अवकाश रहेगा। अब दीपावली के बाद ही कृषि मंडिया खुलेंगी। जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार व 27 को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद धन तेरस, रूप चौदस,दीपावली, भाई दूज का 3 नवंबर तक अवकाश रहेगा। 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार 9 दिनों के अवकाश के बाद 4 नवंबर सोमवार को कृषि मंडिया खुलेगी। शुक्रवार को मन्दसौर कृषि मंडी में करीब 42 हजार बोरी अनाज की आवक हुई। किसान मंडियों में मूंगफली, लहसुन, सोयाबीन, प्याज, चना, मैथी जैसी उपज लेकर पहुंचे।

संबंधित खबरे