BIG NEWS : नीमच जिले के नयागांव से सामने आई हृदय विदारक घटना, बालाजी मंदिर में आरती के दौरान हुई बड़ी अनहोनी, मौके पर मची अफरा-तफरी, पढ़े खबर

वौइस् ऑफ़ मप्र

नीमच। जिले के नयागाँव में बीती शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहाँ नयागाँव पुलिस चौकी स्थित बालाजी मंदिर में आरती के दौरान 65 वर्षीय देवेंद्र दुबे पिता नारायण दुबे की अचानक चक्कर आने से असामयिक मृत्यु हो गई।


जानकारी के अनुसार देवेंद्र दुबे प्रतिदिन की तरह आज भी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। आरती में शामिल होने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आए और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और बिना देरी किए नीमच के जिला अस्पताल ले गए।


हालांकि अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जाँच के बाद देवेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह जिला चिकित्सालय में देवेंद्र दुबे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित खबरे