BIG NEWS : नीमच शहर का क्रमांक 2 स्कूल क्षेत्र और युवती से छेड़छाड़, जब गांव के ही लालाराम ने किया विरोध तो जीवन को आया गुस्सा, फिर जैसे ही निकाला चाकू..., हिंसक झड़प के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

नीमच। क्रमांक 2 स्कूल क्षेत्र में शनिवार को एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार जीवन यादव नामक युवक ममता गुर्जर को लगातार परेशान कर रहा था। जब स्थानीय युवक लालाराम सालवी ने इसका विरोध किया तो गुस्साए जीवन यादव ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में ममता गुर्जर और लालाराम सालवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घटना के बाद आरोपी जीवन यादव मौके से फरार हो गया। पीड़ितों ने नीमच कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरे