KHABAR : किसानों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, तपोभूमि जिला कार्यालय में हुई आयोजित, बूथ स्तर तक 100 प्रतिशत कार्यक्रम कराने पर जोर, पढ़े खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक तपोभूमि स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में किसानों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभावी आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, किसान मोर्चा प्रभारी गणपत आंजना, मन की बात जिला प्रभारी आदित्य मालू एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा ने संबोधित किया।

बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्वागत उद्बोधन राजू नागदा ने दिया।

मन की बात प्रभारी आदित्य मालू ने सभी बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर 100 प्रतिशत कार्यक्रम आयोजित कर जिले को प्रदेश में अग्रणी बनाने की बात कही। प्रशिक्षण प्रभारी गणपत आंजना ने 31 मई को होने वाले कार्यक्रम को मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित कर संगठन एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर ने नवाचार करते हुए कार्यक्रम को गांव की चौपाल, गौशाला एवं अन्य स्थानों पर किसानों के बीच आयोजित करने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास ने की। संचालन गोपाल शर्मा ने किया। बैठक में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

संबंधित खबरे