KHABAR : भाजपा जिला बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर मंथन, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी चलाएगी विशेष अभियान, 5 जून से 21 जून तक होंगे जनसंपर्क और सेवा कार्यक्रम, पढ़े खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को तपोभूमि कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर एवं हेमंत हरित, जिला महामंत्री धनसिंह केथवास, अशोक विक्रम सोनी, नरेंद्र मालवीय तथा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) तक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क एवं सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें बूथ स्तर पर जनसंवाद एवं चौपाल, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान, सामूहिक योग, विकास कार्यों की प्रदर्शनी तथा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम शामिल हैं।
बैठक को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, महेंद्र भटनागर एवं हेमंत हरित ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धनसिंह केथवास ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।