BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डोडाचूरा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
रतनगढ़। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले तथा प्राप्तकर्ता दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में रतनगढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
40 किलो डोडाचूरा और कार के साथ आरोपी पकड़ाया-
पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को आरोपी कमलेश पिता ईश्वरलाल गुर्जर (23 वर्ष) निवासी सिडियास, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के कब्जे से 40 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा तथा एक काले रंग की होंडा वेन्यू कार क्रमांक आरजे 06 सीजी 9814 को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी प्राप्त हुई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एवं प्राप्तकर्ता की तलाश शुरू की।
मुखबिर सूचना पर दबोचे गए आरोपी-
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 जून 2026 को दो आरोपियों ईश्वर पिता लालूराम धाकड़ (22 वर्ष) निवासी काकरिया तलाई, थाना रतनगढ़, जिला नीमच, लक्ष्मण पिता दुर्गालाल भील (23 वर्ष) निवासी मोड़ का निम्बाहेड़ा, थाना आसिंद, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, रतनगढ़ पुलिस टीम तथा साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।