BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और जम्मू कश्मीर पासिंग ट्रक, जब खाकी की घेराबंदी तोड़ चालक ने उठाया ये कदम तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, प्याज के कट्टों की आड़ में ले जा रहा था बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, तस्कर जीवन राज गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्याज के कट्टों की आड़ में परिवहन किए जा रहे 61 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 125 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं उपाधीक्षक बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में सदर निंबाहेड़ा थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे स्थित वंडर पुलिया के पास नाकाबंदी की हुई थी।
नाकाबंदी के दौरान नीमच की ओर से आ रहे जम्मू-कश्मीर पंजीयन वाले एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए चार प्लास्टिक कट्टों से कुल 61 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तथा एक प्लास्टिक थैली से 125 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थों को नियमानुसार जब्त कर लिया।
नाकाबंदी तोड़कर भागने का किया प्रयास-
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक ने नाकाबंदी देखकर पहले वाहन धीमा किया, फिर आगे बढ़ने का प्रयास किया और बाद में नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई, जिसमें मादक पदार्थ बरामद हुए।
जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी गिरफ्तार-
पुलिस ने मामले में ट्रक चालक जीवन राज (52) पुत्र प्रकाश नाथ, निवासी वेटनरी अस्पताल के पास, उधमपुर, जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
यह रही कार्रवाई करने वाली टीम-
कार्रवाई में एसआई सुरेश पालीवाल, एएसआई सुंदरपाल, कांस्टेबल जगदीश, दयाराम, ओपीलाल, शिवकुमार, आशीष, गेनाराम तथा चालक सुरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।