NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम- सी.पी. जोशी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ के मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला बुधवार को ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यशाला में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, संगठन की डिजिटल मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क और विचार प्रसार का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। वर्ष 2014 के आम चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और विजन देश के अंतिम छोर तक पहुंचे तथा भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज पार्टी का कोई भी संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ही मिनटों में दिल्ली से बूथ स्तर तक पहुंच जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत सोशल मीडिया नेटवर्क खड़ा करने, लाभार्थी समूहों एवं युवा वर्ग के सोशल ग्रुप बनाने तथा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि देश विरोधी ताकतें सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करती हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ सजग रहकर फेक न्यूज एवं गलत सूचनाओं का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी समाचार या पोस्ट को बिना सत्यापन के लाइक, कमेंट अथवा शेयर नहीं करना चाहिए। मीडिया जिला प्रभारी रमेश नवहाल ने कहा कि मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी का चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की विचारधारा तथा तत्कालीन यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार एवं विफलताओं को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाया गया, जिसका परिणाम भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार के रूप में सामने आया।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव और फेक वीडियो का तथ्यों के आधार पर जवाब देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिक पोस्ट करने की बजाय प्रभावी और तथ्यपूर्ण पोस्ट करना अधिक महत्वपूर्ण है। नियमित संवाद और सकारात्मक सहभागिता से सोशल मीडिया की पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ते हैं। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने सोशल मीडिया एवं मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। चित्तौड़ नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी एवं बेगूं मंडल अध्यक्ष विदुषी बिल्लू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज परीक ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं संगठनात्मक रणनीतियों को समझने, कार्यक्षमता बढ़ाने तथा प्रभावी संवाद कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संचालन जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार ने किया तथा आभार जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप चतुर्वेदी ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, आई टी जिला सह संयोजक आशिष शर्मा, आशिष सिकलीगर, मंजू पित्तलिया, अंजना गोस्वामी,किशन शर्मा, प्रमोद राजपुरोहित, शुभम सुखवाल, मोहित गोस्वामी, रिंकू वैष्णव, मनोज प्रजापत, पायल वैष्णव, श्रीराम गुजर, मुकेश आमेटा, रतनलाल जीनगर, अमित खिंची, मनोज प्रजापत,  अर्जुन लाल पुष्करणा, विक्रम कुमावत, प्रेमशंकर सुथार, अजय पुष्करणा, युवराज सिंह पड़िहार, मृदुल जोशी, कुलदीप शर्मा, पवन वैष्णव, हरिशंकर सुखवाल, शंभू सिंह राठौड़, पूनम चंद भोई, खेमराज भोई, नितेश शर्मा, गोविन्द गोस्वामी हेमंत भोई सहित मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया के विधानसभा एवं मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरे