BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल का युवक, जब खेत पर उठाया ये खौफनाक कदम तो फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़े परिजन, जिला अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में पसरा मातम, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया रुड़ी में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया रुड़ी निवासी देवीसिंह पिता मोहनलाल बांछड़ा (35 वर्ष) ने बुधवार सुबह अपने खेत पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसने स्वयं अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित खबरे