BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने रतनगढ़ घाट क्षेत्र से पकड़े दो तस्कर, माोटरसाइकिल से ले जा रहे थे अवैध नशा, मौके से दो आरोपी दबोचे, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

रतनगढ़। प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 जून 2026 को नीमच-सिंगोली रोड स्थित रतनगढ़ घाट पर वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखी दो प्लास्टिक की केनों से कुल 70 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूलाल पिता प्रभुलाल बलाई (28) निवासी केवलपुरा एवं रामचंद्र पिता लालूराम धाकड़ (38) निवासी मोकमपुरा, थाना सिंगोली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 हजार रुपये मूल्य की 70 लीटर महुआ शराब तथा 30 हजार रुपये कीमत की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (आरजे-09-पीएस-1952) जब्त की है।

आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना रतनगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित खबरे