REPORT : कांग्रेस कार्यालय में मना राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का 75 वां स्थापना दिवस, पूर्व विधायक ने कहा- मजदूरों का शोषण कर रही है केंद्री की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार, पढ़े खबर
नीमच। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का स्थापना दिवस मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। जिसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम के आरंभ में इंटक के संस्थापक सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, विशेष अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, प्रदेश सचिव उमराव सिंह गुर्जर व अनिल चौरसिया रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना ने की। कार्यक्रम के आरंभ में जिला इंटक अध्यक्ष भगत वर्मा ने स्वागत भाषण दिया और इंटक द्वारा मजदूरों के लिए किए जा रहें प्रयासों ओर मजदूरों के लिए समय-समय पर लड़ी जा रही लड़ाई से अवगत करवाया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से नंदकिशोर पटेल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार पूरी तरह से मजदूरों का शोषण कर रही हैं।
पटेल ने कहा कि सरकार ने ठेकेदार प्रथा को लागू कर मजदूरों का अहित किया हैं। इसे जल्द समाप्त किया जाना चाहिये। कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड, तरुण बाहेती व रमेश कदम सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के हित की आवाज उठाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भूपाल सिंह राठौड़ ने किया व अंत में आभार संगठन मंत्री मनोहर अंब ने माना।
इस अवसर पर डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, मनोज जायसवाल, रफीक मंसूरी, राकेश सोन, सुरेश मोड़ी, जगदीश पुनर, धर्मेंद्र परिहार, विकास यादव, चंपालाल गेहलोत, मोहम्मद कुरैशी व डॉ.राकेश वर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।