BREAKING NEWS
स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 12:32 pm
BIG NEWS : एमपी में 4 घंटे में 28.15% वोटिंग, दमोह में ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी को हार्ट अटैक, नर्मदापुरम में भाजपा नेता ने एसआई को धमकी दी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों सतना, रीवा, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़ और होशंगाबाद पर वोटिंग हो रही है। सुबह के 4 घंटे में 11 बजे तक 28.15ः वोटिंग हो गई। नर्मदापुरम में भाजपा महामंत्री ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को बहस के बाद देख लेने की धमकी दे डाली। दमोह में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी को हार्ट अटैक आ गया। रीवा, सतना, दमोह और नर्मदापुरम में कुछ जगह ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा में वोट डाला।


सेकंड फेज की इन 6 सीटों पर 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिनके घर शादी का कार्यक्रम है, वे मतदाता बिना लाइन में लगे वोट कर सकेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।


दूसरे चरण में 6 सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर 19 हैं। वहीं, सबसे कम 7 उम्मीदवार टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर हैं। दूसरे चरण की 6 सीटों में 13 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।


चुनाव के लिए 51 हजार 312 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी सीटों के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील बूथ 2,865 और अति संवेदनशील बूथ 178 हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE