चित्तौड़गढ़। पंचायती राज चुनाव को लेकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एराल, गढ़वाड़ा, सेगवा, बिलियाखेड़ा और घोसुंडा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आमजन से जुड़े मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।