चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चित्तौड़गढ़ जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है। जिला परिषद के 35 निर्वाचन क्षेत्रों में 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि जिले की पांच पंचायत समितियों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में 268 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 92 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। संवीक्षा के दौरान 10 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इसके बाद 85 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए।
इसी प्रकार, जिले की पांच पंचायत समितियों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में सदस्य पदों के लिए कुल 386 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संवीक्षा के दौरान 28 नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद 358 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 268 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए।
जिला परिषद सदस्य पद की स्थिति-
जिला परिषद सदस्य पद के लिए 19 अक्टूबर को एक, 21 अक्टूबर को 14, 22 अक्टूबर को 37 और 23 अक्टूबर को 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार कुल 92 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। संवीक्षा के दौरान 10 नामांकन पत्र निरस्त किए गए, जबकि 85 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
पंचायत समिति वार प्रत्याशियों की स्थिति-
भदेसर पंचायत समिति: 19 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 80 नामांकन पत्र दाखिल हुए। संवीक्षा के बाद 73 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
भूपालसागर पंचायत समिति: 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 91 नामांकन पत्र दाखिल हुए। संवीक्षा के बाद 81 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 57 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति: 29 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 99 नामांकन पत्र दाखिल हुए। संवीक्षा के बाद 95 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 76 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
कपासन पंचायत समिति: 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 67 नामांकन पत्र दाखिल हुए। संवीक्षा के बाद 64 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
राशमी पंचायत समिति: 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 49 नामांकन पत्र दाखिल हुए। संवीक्षा के बाद 45 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इस तरह जिले की पांचों पंचायत समितियों में कुल 268 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।