बोलिया। नगर के गरोठ रोड स्थित बोलिया में आज 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर प्राचार्य अशोक पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में पाटीदार समाज के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।