नीमच। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। करवाचौथ, दीपावली और आगामी शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह नजर आने लगा है। कपड़ों और सजावटी सामान के साथ ज्वेलरी बाजार में भी ग्राहकों की रुचि बढ़ रही है।
त्योहारों और मांगलिक आयोजनों पर आभूषणों की खरीदारी का विशेष महत्व रहता है। ऐसे में सोने-चांदी के गहनों की नई डिजाइनों और आकर्षक वैरायटी पर ग्राहकों का ध्यान है। महिलाएं अपनी पसंद और अवसर के अनुसार आभूषणों का चयन कर रही हैं, वहीं ज्वेलर्स भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं।
इसी क्रम में वॉइस ऑफ एमपी की टीम ने नीमच शहर के एलआईसी रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स पहुंचकर त्योहारी सीजन की तैयारियों का जायजा लिया। यहां चीफ रिपोर्टर मुश्ताक अली शाह ने प्रतिष्ठान के संचालक मनीष सोनी से विशेष बातचीत की।
बातचीत में करवाचौथ पर महिलाओं की ज्वेलरी पसंद, दीपावली और शादी-ब्याह के सीजन में संभावित ग्राहकी तथा बाजार में उपलब्ध नई डिजाइनों और वैरायटी को लेकर चर्चा हुई। त्योहारी सीजन के चलते अब ग्राहकों और व्यापारियों की नजर बाजार की गतिविधियों पर टिकी हुई है।