मंडलेश्वर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पूर्व प्रखंड मंत्री तथा विहिप-बजरंग दल बड़वाह जिले के जिला बाल बजरंगी संस्कार केंद्र प्रमुख पीयूष वर्मा का जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन का यह आयोजन संगठनात्मक एकता, आपसी स्नेह और कार्यकर्ताओं के बीच समर्पण एवं भाईचारे की भावना का प्रतीक बना। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पीयूष वर्मा के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, सेवा भावना और निरंतर सक्रियता से ही संभव है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा प्रमुख मनोज केवट, जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र वर्मा, प्रखंड प्रचार-प्रसार प्रमुख राजा गोखले, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख कुलदीप राजपूत, मंडलेश्वर खंड सह संयोजक जीतू पगारे, मंडलेश्वर खंड गोरक्षा प्रमुख पीरू चौहान, खंड उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीयूष वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उत्साहपूर्ण माहौल में जन्मदिन का जश्न मनाया गया और सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों में इसी प्रकार मिलकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पीयूष वर्मा के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और सकारात्मक कार्यों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहे।