रतनगढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहीद दिवस एवं भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परिवार रतनगढ़ के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सोलंकी ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सोलंकी ने की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने किया, जबकि नगर मंडलम कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के अध्यक्ष निसार अब्बासी ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जगदीश बैरागी, अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के अध्यक्ष रामस्वरूप सोलंकी और जिला कांग्रेस सचिव मलकीत सिंह सरदार ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही।
दोनों नेताओं के योगदान को किया नमन
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। दोनों नेताओं का जीवन देशसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता धीरज व्यास, सुभाष व्यास, नबी सर, भंवरलाल मारू, शब्बीर भाई सरकार, ब्रजमोहन वैष्णव, पूर्व सदर मुबारिक भाई, युवा नेता अर्जुन धाकड़, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पूर्व पार्षद डॉ. कमल व्यास, भंवरलाल सोलंकी, आजाद शाह, प्रताप वर्मा, जगदीश वर्मा, संजय ग्वाला, अनुसूचित जाति जिला महामंत्री मदनलाल मेघवाल, मेघराज सोनी, भास्कर सोलंकी, श्यामलाल सोलंकी, खलीलुर्रहमान, जाहिद अंसारी, राजू पठान, पूर्व सदर पप्पू शाह, राजू भाई डाबरिया, शुभम सोनी, दीपक कुमार चारण, बेनीप्रसाद वर्मा, फिरोज भाई बोहरा, ताहेर राव, जौहर गांधी, प्रकाश शर्मा, रमेशचंद्र सोलंकी, सूरज सोलंकी, दीपक सोनी, किशन वर्मा, राकेश वर्मा, रतनलाल बैरागी, अब्दुल जाहिद, मुरली पाराशर, ठाकुर गजेन्द्र सिंह, राहुल छपरिबंद, वरिष्ठ लाला भाई मिस्त्री और ठाकुर कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दोनों महान नेताओं को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।