चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।
इंदिरा गांधी के साहस और राष्ट्रसेवा को किया याद
जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने इंदिरा गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्हें उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति तथा साहस के लिए आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी रहीं और देश की आजादी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनका मानना था कि राष्ट्र की सेवा ही उनका धर्म है और जनता उनका परिवार। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश की आर्थिक व्यवस्था में बदलाव लाने का प्रयास किया।
सरदार पटेल ने मजबूत की देश की एकता और अखंडता
सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल को लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है। वे राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं के विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव पीयूष त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव धर्मेंद्र मुंद्रड़ा, निर्मल जैन, शिल्पन शाहू, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार, दिनेश शर्मा, पार्षद वासु लोट, शहर कांग्रेस के अनिल सेठी, चक्षु शर्मा, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी और राजकुमार सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अजीज खान, नवाब खान, सद्दाम खान, सलमान खान, खालिद खान, इकबाल खान, कामिल खान, शाहिद खान, आबिद खान, बाबरमल मीणा, पवन मेड़तवाल, प्रतीक जाजू, सुमित, मोहसिन खान, यशवंत पगारिया, फरमान अली, गोटू रफीक खान, फारुक नीलकर, खुसरो कमाल नीलगर, सेवादल महिला जिला संगठन की सना परवीन, महिला सचिव मधु गोस्वामी, कुसुम मीणा, प्रदीप लोट, करण नकवाल, आर्यन लोट, प्रवीण नकवाल, रमेश चंद्र लड़ा, रमेश सालवी, अकील खान, मोहम्मद नूर और अमजद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता तथा सद्भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।