मंदसौर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजन सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर विधायक विपिन जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत और तरुण खींची सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक विपिन जैन ने याद किया सरदार पटेल का योगदान
विधायक विपिन जैन ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमावत, लक्ष्मण मेघनानी, सुनील गुप्ता, रमेश ब्रिजवानी, सुनीता बंडी, कैलाश मनवानी, साबिर, सलीम खान, राजनारायण लाड़, सुरेश भाटी, पिंकी गौड़, श्रेयांश नाहर, प्रणय धाकड़, योगेंद्र गौड़, रूपल संचेती, अनिता भदौरिया, मंगल गवली, जयेश पालीवाल, हेमराज खाबिया, शुभम जैन और सुनीता माली सहित मंडलम अध्यक्ष, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशहित के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।