दतिया। शहर में प्रसिद्ध जुनून मरकरी (लॉन्ड्री) गोदाम में शुक्रवार देर रात्रि 12 बजे लगभग शॉर्ट सर्किट से राजघाट महावीर वाटिका के पास एक जुनून मरकरी (लॉन्ड्री) गोदाम में आग लग गई जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपए से ऊपर किमती सामान जलकर राख हो गया। गोदाम के ऊपर रह रहे कर्मचारियों द्वारा गोदाम मालिक राजू रजक को आग लगने की सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। सूचना मिलते ही घटना स्थल भाजपा नेता योगेश सक्सेना और अन्य जनप्रतिनिधि,नगर पालिका अधिकारी पहुंचे।योगेश सक्सेना ने बताया कि राजघाट रोड़ महावीर वाटिका जुनून मरकरी (लॉन्ड्री) गोदाम बनाया था। गोदाम में देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी सूचना उनके कर्मचारियों द्वारा उन्हें रात्रि में दी गई आनन-फानन में गोदाम मालिक राजू रजक ने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखी लाखों रूपए की मशीनें,महंगे कपड़े, दो पहिया वाहन सहित अन्य लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।(लॉन्ड्री) गोदाम में लगभग एक दर्जन कर्मचारियों का रोजी-रोटी रोजगार मिल रहा था।
उन्होंने गोदाम मालिक को हर संभव प्रशासन मदद का भरोसा दिलाया।लॉन्ड्री गोदाम मालिक राजू रजक ने बताया कि,गोदाम में महंगी 8 मशीन जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है,कीमती कपड़े जिनकी कीमत 13 लख रुपए, कंप्यूटर सेट लगा था जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए और दो पहिया वाहन बैटरी वाली गाड़ी जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है और अन्य सामान भी था जो जलकर खाक हो गया। गोदाम मालिक ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।गोदाम के कर्मचारियों ने बताया कि,गोदाम के ऊपर कमरे में शो रहे थे जैसे ही जलने की बदबू आने लगी तो देखा कि गोदाम में आग लग गई और आनंन फनन में बगल में गर्ल्स हॉस्टल की छत के सहारे बाहर सुरक्षित निकल आएं और आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और देखा गोदाम आग बहुत भयानक जल रही थी।गोदाम में रखा समान समान जलकर खाक हो गया।