नीमच। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कृति संस्था द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनकी सेवाओं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद किया।
सरदार पटेल को राष्ट्रीय एकता का अमर शिल्पी बताते हुए उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कृति संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, किशोर जेवरिया, भरत जाजू, दर्शन सिंह गांधी, सत्येंद्र सक्सेना, आशा सांभर, डॉ. माधुरी चौरसिया, सविता चौधरी, गणेश खंडेलवाल, शरद पाटीदार, योगेश पाटीदार, मुकेश कासलीवाल और जीवन कौशिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।