BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2026, 5:58 pm
KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के समस्त निर्माण विभागों एवं निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें, साथ ही जिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है उनके विरुद्ध नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी निर्माण विभागों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE